सोलन में फंदा लगाकर आत्महत्या

Crime Himachal News Solan

डीएनएन सोलन
शहर के शक्तिनगर में एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। युवक की उम्र 25 वष्र थी। पुलिस के मुताबिक शक्तिनगर में रहने वाले सन्नी ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा बनाया और उस पर लटक गया। सन्नी की माता ने सबसे पहले उसे देखा और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे नीचे उतारा और तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची व मौके की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला है।

News Archives

Latest News