सोलन में पुलिस ने पकड़ी अफीम मामला दर्ज

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के पास अफीम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार एसआईयू की टीम घट्टी में गश्त पर थी और इसी दौरान उसे सूचना मिली की यहां पर एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ मौजूद हो सकता है। जिस पर पुलिस ने संजीव कुमार की दुकान में छापामारी की और वहां से 678 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest News