सोलन में कोस्टमेटिक की तीन दुकानों में पुलिस ने मारा छापा, सामान सीज

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

01 फरवरी। सोलन में डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स बेचने की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन दुकानों में छापा मारा। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इन दुकानों में भी यह प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे थे या नहीं। इसका खुलासा सैम्पल रिपोर्ट आने पर होगा, लेकिन पुलिस द्वारा शहर की तीन दुकानों में छापा मारने के बाद दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। लगभग दो घण्टे तक पुलिस इन तीन दुकानों में कोस्टमेटिक के सामान को खंगालती रही और सैम्पल एकत्र किए है। इस दौरान पुलिस के साथ नामी कंपनी के कर्मी भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस में बंगलुरू की नामी कंपनी की ओर से शिकायत दी है कि पिछले सप्ताह उन्होंने लैक्मे कंपनी के कुछ कॉस्मैटिक उत्पादों को खरीदा था। जब इन उत्पादों की जांच की गई तो सभी उत्पाद जाली पाए गए। इसे लेकर बाजार में सर्वेक्षण किया तो पाया कि सोलन शहर में कुछ व्यापारी लैक्मे ब्रांड उत्पादों का नाम उपयोग कर नकली उत्पादों (कॉस्मैटिक) के व्यापार में संलिप्त है। साथ ही कंपनी को लोगों की शिकायतें भी आ रही थी कि कंपनी के प्रोडक्ट्स में कमी पाई जा रही है। इसके बाद कंपनी द्वारा एक सर्वेक्षण किया गया और पाया गया कि कुछ एक दुकानों में कंपनी के नाम पर गलत प्रोडक्ट्स दिए जा रहे है और इस तरह लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

उधर, हिन्दोस्तान यूनिलीवर कंपनी की लीगल एडवाइजर नायन तारा ने कहा कि इस बाबत पुलिस में शिकायत दी गई है और पुलिस ने आगामी कार्रवाई की हैं। नकली कोस्टमेटिक के सामान को सीज किया गया है। तीन दुकानों पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायतें आने के बाद इस प्रकार की कार्रवाई की गई है।

इस मामलें की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि कंपनी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया हैं। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News