rashifal

कन्या राशि वालों के लिए दिन है मंगलकारी, आपका दिन कैसा बीतेगा

Himachal News

 राशिफल

02 फरवरी, मंगलवार। आज चंद्रमा का संचार बुध की राशि कन्या में हो रहा है यहां गुरु, शुक्र, शनि और सूर्य के साथ चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। ग्रहों का यह संयोग कन्या राशि वालों को शुभ फल दे रहा है। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कितना मंगलकारी है, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे…

मेष
आपके लिए आज का दिन खास है। ऑफिस में कुलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामले में विवाद निपट सकता है। आज के दिन किसी अच्‍छे व्‍यक्ति से आप प्रेरणा लेंगे। शाम को परिवार के साथ लॉन्‍ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज कुल मिलाकर दिन अच्‍छा बीतेगा।

वृषभ

आज के दिन आप पूरे उत्‍साह के साथ काम करेंगे और जो भी करेंगे उसमें आपको हर प्रकार से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनस के मामले में किसी भी प्रकार की डील करने से पहले हर बात को जांच लें। इस मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए शुभ है और अगर फाइनेंस से जुड़ा कोई फैसला लेना चाहते हैं तो आज ले लें। आगे के दो तीन दिनों में आपके पास समय की कमी हो सकती है। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय आप घरवालों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। शाम को मन कहीं घूमने का करेगा।

कर्क
आज का दिन आपका धर्म-कर्म और परोपकार के मामलों में बीतेगा। कुछ लोगों का दिल आध्यात्म और मेडीटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है तो आपको लाभ होगा। बेहतर होगा कि सभी पहलुओं को अच्‍छे से जांच लें।

सिंह
आज के दिन आपको मनमुताबिक परिणाम प्राप्‍त होंगे। जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपने काम में मन लगाएं। प्रमोशन की चर्चा भी हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक साबित होने जा रहा है। क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। कोई भी फालतू के काम करने की बजाए इस वक्‍त आपको उन काम में मन लगाना चाहिए, जिनमें आपकी रुचि हो। इसके जरिये थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें। वरना आपका पैसा फंस सकता है।

तुला
घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग का सही संतुलन रखें आपको पूर्ण रूप से सफलता प्राप्‍त होगी। आज का दिन ऐसा है कि आपको पुराने पेंडिंग पड़े काम निपटाने का समय भी मिल जाएगा। ऑफिस में आपको सभी के साथ सहयोग रखकर और संयम के साथ पेश आना होगा, तभी आपके काम सुचारू रूप से चलते हेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए खास है और आपको अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। राजनीति के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु
आज के दिन सितारे बता रहे हैं कि आप काफी व्‍यस्‍त रहेंगे। ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। आप लोग कहीं साथ में घूमने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए खास है और रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने काम को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। कानूनी मामलों में आपको आज के दिन सफलता प्राप्‍त होगी। कागजों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लेना जरूरी है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए लकी हो सकता है और आपको सुबह से ही किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको लाभ होगा। बिजनस के साथ प्यार की डील भी फइनल हो सकती है। ध‍न और करियर के मामले में भी आज का दिन खुशी देने वाला है। परिवार के लोगों के बीच भी मेलजोल रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमी गति से शुरू होगा और कुछ मामलों में आपको आज परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना पड़ेगा। आज शाम तक आपको सभी समस्‍याओं से छुटकारा मिल सकता है और कई बाधाएं दूर हो सकती हैं। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर होगा। सेहत का ध्यान रखें।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *