Dnewsnetwork
सोलन के देहूंघाट क्षेत्र में एक कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कार में घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि दुर्घटनाग्रस्त कार खाई में नीचे जाते समय एक पेड़ से टकराकर वहीं पर अटक गई। यदि कार पेड़ों में नहीं फंसती तो वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे हादसा और भी भयावह हो सकता था। पुलिस के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।














