संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Crime Mandi
Dnewsnetwork
जिला मंडी में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच चल रही है। पुलिस में दिए गए ब्यानों में
मृतका की मां ने मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोपों लगाए है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के पन्याली का है। मृतका की पहचान नीलम कुमारी (30) के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर से बरामद किया गया। मृतका के शरीर, विशेषकर पीठ और दोनों टांगों पर नीले रंग के चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतका की मां बिंती देवी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनका दामाद लज्जी राम शराब के नशे का आदी है और वह आए दिन नीलम के साथ मारपीट कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अत्यधिक मारपीट और लगातार की जा रही प्रताड़ना के कारण ही उनकी बेटी की जान गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, नीलम की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे है।

Latest News