सोलन में 65 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Crime Others Solan

DNN सोलन  ( पूजा वर्मा)

15 मई ।  सोलन के एलआईसी आफिस के नजदीक एक पुल पर फंदा लगाकर एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी सपरून में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने बाईपास आयुर्वैदिक अस्पताल सोलन के पास फंदा लगा लिया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर एलआईसी के पीछे पुलिया में एक व्यक्ति फंदा लगाकर लटका हुआ है। जिसे पुलिस ने फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों की मदद से उतारा गया व शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से सुसाईड नोट मिला जिसमें मृतक ने अपनी पैरालाईज की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करना लिखा है । पुलिस ने मृतक की पहचान दयाराम उम्र 65 साल निवासी कोटलानाला के तौर पर की है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News