मारकंडा नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, हरियाणा से यहां आए थे घूमने

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

15 मई । मारकंडा नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक हरियाणा से ताल्लुक रखते थे, जोकि आज यहां घूमने आए थे। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए है और मामले की जांच की जा रही है।
हादसा रविवार को पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत खजुरना पुल के समीप मारकंडा नदी में पेश आया। यहां नदी के कुंड में हरियाणा के बिलासपुर से आए चार युवक नहाने उतरे थे। देखते ही देखते कुछ ही देर में इन चार युवकों में से दो युवक डूबने लगे और कुंड की गहराई में समा गए। जबकि दो अन्य युवक बाहर निकल कर सहायता के लिए चिल्लाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जिला की एएसपी बबीता राणा ने भी मौके का जायजा लिया। दोनों के शवों को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक युवकों की पहचान 18 वर्षीय गौरव पुत्र कमलेश कुमार निवासी बिलासपुर व 30 वर्षीय रमन निवासी बिलासपुर जिला अंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। उधर मामले की पुष्टि करते हुए जिला की एएसपी बबीता राणा ने बताया कि खजूरना पुल के समीप मारकंडा नदी में दो युवकों की पानी के कुंड में डूबने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतका.ें के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मामले में आगामी जांच जारी है।

News Archives

Latest News