SOLAN अस्पताल से महिला का पर्स चोरी

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इलाज करवाने आई महिला पर्स चोरी हो गया। सोमवार को करीब 4 बजे यह घटना घटी। महिला जब हड्डियों के डाक्टर की ओपीडी के बाहर लाइन में लग कर अपनी बारी इंतजार कर रही थी, तो उसी समय किसी ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर डाला। पर्स में करीब 8 हजार रुपए, मोबाइल फोन सहित अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
सीता देवी को जब घटन को पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल में बने पुलिस बूथ में दी। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। वहीं महिला के बेटे दिनेश ने बताया कि उनकी मांगा अस्वस्थ होने के कारण उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल आई हुई थी। इस दौरान जब वे हड्डियों के डाक्टर को देखने के लिए लाइन में लगी थी, तो किसी ने उनका पर्स चुरा लिया।

News Archives

Latest News