Dnewsnetwork
सोलन, 18 जुलाई : नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam wangchuk ) का क्या सोलन (Solan) से सच में नाता रहता है। इसका लेकर कई चर्चाएं सोशल मीडिया में चली हुई है। सोशल मीडिया में दर्ज जानकारी के अनुसार सोनम वांगचुक से सोलन का नाता सामने आया है। सोनम वांगचुक की शुरूआती पढ़ाई सोलन से हुई है और वे यहां के प्रतिष्ठित सेंट ल्यूक्स स्कूल ( St Lukes School) में 4 साल शिक्षा ग्रहण करने के बाद धर्मशामा आगामी पढ़ाई के लिए गए थे। सोनम वांगचुक के जीवन से जुड़ी कई जानकारियों वायलर हो रही है। ऐसे में उनका नाता सोलन से भी बताया गया है। हालांकि सोलन में उनकी पढ़ाई को लेकर सोशल मीडिया में दो प्रकार की जानकारी दर्शाई गई है। पर्यावरण प्रेमी व इनोवेटर सोनम वांगचुक का नाता सोलन से बताया गया है। जबकि यहां पर इसी नाम के एक अन्य कारगिल युद्ध के हीरो रहे सोनम वांगचुक का नाता सोलन भी सोशल मीडिया( Social Media) पर सोलन से जोड़ा गया है। उनकी भी प्रारंभिक शिक्षा सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल से जोड़ी गई है। जबकि सेंट ल्यूक्स स्कूल रिकार्ड में सोनम वांगचुक नाम से छात्र का दाखिला 1969 में हुआ था। उनके पिता का नाम भी स्कूल रिकार्ड में एस वांगले दर्ज है। पता में लेह लद्दाख दर्ज है।स्कूल रिकार्ड में जन्म तिथि सोशल मीडिया में बताई गई जन्म तिथि से अगल है। स्कूल रिकार्ड में जन्म तिथि 27 जनवरी 1964 दर्ज है जबकि सोशल मीडिया में 1 सितंबर 1966 दिखाई गई है। जबकि सोशल मीडिया में कर्नल सोनम वांगचुक की जन्म तिथि 27 जनवरी 1964 दिखाई गई है। यहीं कारण है कि एक ही नाम के देश के दो प्रसिद्ध लोगों (सोनम वांगचुक) का नाम सोलन से जुड़ने के कारण यह क्षेत्र सोशल मीडिया में जरूर चर्चा में आ गया है। वहीं सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन के रिकार्ड में सोनम वांगचुक नाम के छात्र का दाखिला यहां पर 1 जून 1969 में हुआ था और यहां पर पिता का नाम एस वांगले दर्ज है। अब यह सोनम वांगचुक कौन से है यह कहना तो मुश्किल है, लेकिन सोनम वांगचुक के कारण सोलन भी चर्चा में आ गया है।














