सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए साक्षात्कार 11 अक्तूबर से

Mandi Others

DNN मंडी, 07 अक्तूबर ।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी ने सूचित किया है कि मैसर्ज एसआईएस, आरटीए, शाहतलाई, जिला बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए जिला मंडी के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जायेंगे ।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 11 अक्तूबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी, 12 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर तथा 14 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय, करसोग में प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे कि आयोजित किए जायेंगे । उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी पास, कद 168 सैंमी, वजन 55 किलोग्राम तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साई फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट करें । साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

News Archives

Latest News