सरांह में दिखा आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश

Himachal News

DNN सराहां (सुरेश कुमार)

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सी आर पी एफ के काफिले पर हुए हमले के बाद सराहां सहित पूरे पच्छाद में आक्रोश है। इस अवसर पर लोगो ने जहां शहीदों की आत्मा की शांति के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की वही पाकिस्तान को इस कुकृत्य का दोषी ठहराते हुए उसकी व आतंकवादियों के कायराना हमले की भर्तस्ना करते हुए अबकी बार आर या पार का नारा बुलंद किया।इस अवसर पर स्थानीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल,डिग्री कॉलेज ,व्यापार, मण्डल सराहां,इलाके के किसान ,भूतपूर्व सैनिक एकता मंच व अर्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त सैनिकों ने संयुक्त रूप से एक रोष रैली सराहां में निकली जिसमे आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।तथा इस बार इस समस्या को जड़ से खत्म करने की भारत सरकार से मांग की गई।इस अवसर स्थानीय कन्या स्कूल की छात्राओ ने भी दिवंगत सहीदो की आत्मा की शांति के लिये कैंडल जलाई व शांति मार्च किया।

News Archives

Latest News