पुलवामा में शहीद हिमाचल के जवान तिलक राज के परिजनों को 1 लाख देगी, ठेकेदार यूनियन

Others Solan
DNN सोलन
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर परिष्द ठेकेदार यूनियन व् पी डब्लू यूनियन ने एक शोकसभा नगर परिष्द मैं की। जिसमे सभी सोलन के ठेकेदारो ने  हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। 
नगर परिष्द ठेकेदार यूनियन प्रधान  करनजीत सिंह ने बताया की शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए गए अपनों को तो कोई नहीं लौटा सकता परंतु हमलोगों की यह जिम्मेदारी है कि उनके परिजनों को कभी आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होने दें। पी डब्लू यूनियन सोलन प्रधान हितेन्दर ठाकुर ने बताया जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शहर भर में सभाओं का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने घटना की पुरजोर निंदा करते हुए सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। कि अब आतंक पर करारा प्रहार की जरूरत है।  इस अवसर पर नगर परिष्द ठेकेदार यूनियन  सेक्रेटरी कुल भूषण पंत ,राजेश कुमार  विवेक डोबाल अनिल चौहान, पी डब्लू यूनियन सोलन ठेकेदार यूनियन  सेक्रेटरी के विकास ठाकुर, नितिन  भसीन, विनय ठाकुर, वीरेंदर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

News Archives

Latest News