शिमला व सोलन में भाजपा का जश्न

Himachal News Politics

डीएनएन शिमला
पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुत मिलने की खुशी में शिमला व सोलन में जश्न मनाया। शिमला में भाजपा ने जश्न के साथ लड्डू वितरण भी किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि पूर्वोत्तर में जिस प्रकार से भाजपा को जनता का बड़ा समर्थन मिला है, वह एतिहासिक है और यह स्पष्ट करता है कि 2019 में भी भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस जीत के लिए बधाई के पात्र है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ख़ुशी राम बालनाहठा ने कहा कि केंद्रीय भाजपा के नेत्रित्व का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है जो कि कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा से वामपंथियो का सूपड़ा जिस प्रकार से साफ हो गया है वह भी एक एतिहासिक पल है। इस बहुमत से यह स्पष्ट है कि भारत की जनता देश के प्रधानमंत्री और केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है और उनका भाजपा में पूरी तरह से विश्वास कायम है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, संजय कालिया, सजीव सूद, शीतल व्यास, पुनीता सूद, मोहन लाल ठाकुर, रणदीप कंवर, सुनील धर,बिट्टू पाना,किरण बावा,जगजीत सिंह,गौरव शर्मा,जयवीर,पिंकी गोयल,मंजू सूद,हरि मित्तल,दीपक शर्मा,ममता गुप्ता,त्रिलोक वर्मा,वाचस्पति शास्त्री और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वहीं दूसरी ओर सोलन में भी इस अवसर पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपाइयों ने मिठाई भी बांटी।

News Archives

Latest News