DNN सोलन, 7 अगस्त
सोलन के शामती बाईपास में एक कार व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शामती बाईपास पर एक कार व मोटर साइकिल के बीच टक्कर से युवक की मौत हुई है। युवक की पहचान करण के तौर पर हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।













