शादी में सिलेंडर फटा 5 जिंदा जले, CM पहुंचे जताया शोक

Crime Mandi Shimla

 

 

 

DNN मंडी /शिमला (रमेश वर्मा )

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार प्रातः मंडी ज़िले के नेर चौक में आगजनी की एक घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आज नेर चौक में शोक संतप्त परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुःखद घटना है और दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार तथा प्रदेश के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आग के कारणों की जांच की जाएगी। विधायक विनोद कुमार, कर्नल इन्द्र सिंह, राकेश जम्वाल और इन्द्र सिंह गांधी भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रहे।

गौर रहे कि मंडी के नेरचौक में सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक घर में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में 66 वर्षीय नरेंद्र कुमार सोनी, 60 वर्षीय बीना सोनी, 75 वर्षीय सुदेश सोहल, 45 वर्षीय मोना और 8 वर्षीय साहिल शामिल है। यह दो परिवारों के सदस्य बताए जा रहे हैं। जिस घर में आग लगी वो घर मृतक नरेंद्र कुमार सोनी का था और इनके साथ लगते घर में छोटे भाई के बेटे की शादी समारोह चला हुआ था। आग लगने का कारण घर में रखे सिलैंडर में ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया और 5 लोग जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार परिवार में बेटे की शादी थी और सभी रात करीब 12 बजे नई-नवेली बहू को लेकर वापिस लौटे थे। सभी रस्में पूरी करने के बाद घर वाले सोने चले गए लेकिन शायद किसी को होने वाली अनहोने के बारे में मालूम नहीं था कि उनकी खुशिया चंद घंटों में उजड़ने वाली हैं।

 

News Archives

Latest News