शहर के इन क्षेत्रों में 26 व 27 जून को विद्युत बाधित रहेगी

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

25 जून। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 ई0 विनोद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पेडों की कटाई-छंटाई का कार्य करने के कारण कुनाला, बलोह पुलिस लाईन, लोक निर्माण विश्राम गृह, लेकव्यू तथा उसके साथ लगते स्थानों पर 26 जून को प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 27 जून को ट्रांसफार्मर रखने का कार्य करने के कारण मेन मार्किट, सब्जी मंडी, कोसरियां कालेज चैक, गुरूद्वारा चैक तथा उसके साथ लगते स्थानों पर 27 जून को दोपहर 1 बजे  से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि शट्डाऊन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News