शराब के नशे मे महिला व बच्चों से मारपीट

Crime Himachal News Nalagarh Others

DNN नालागढ़
09 सितंबर। एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज शिकायत में तवसुम बेगम पत्नी मोहम्मद शरीफ निवासी वार्ड नंबर 6 नालागढ़ ने बताया कि वह बुधवार को किसी काम से बाहर गई थी। जब वह वापिस घर पहुंची तो मोहम्मद नसीर निवासी वार्ड नंबर 1 नालागढ़ इसके घर पर आया और इससे व इसके बच्चों से मारपीट करने लगा। आरोपी द्वारा पहले भी इससे मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत इसने पुलिस को दी थी। महिला ने बताया कि मोहम्मद नासीर इसके चरित्र पर ऊंगली उठाता है और कई बार इसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश कर चुका है। इसे व इसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं जिसके चलते इसे व बच्चों को जान का खतरा है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

News Archives

Latest News