डीएनएन सोलन
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता से ग्रामीणों ने शमरोड पंचायत को गिरी पेयजल योजना से पानी देने की मांग की। मामले को लेकर पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रहे डा. राजेश कश्यप की अध्यक्षता में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लोगों को 10-10 दिनों के बाद पानी बहुत कम मात्रा में मिल रहा था इससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। अधीक्षण अभियंता ने संजीव कौल ने विश्वास दिलाया कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।
















