DNN कुल्लू
8 जुलाई।मतदाता सूची प्रदेश के समस्त 68 विधानसभा क्षेत्रों में जुलाई 2022 से लेकर अक्तूबर 2022 तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जाएगा। इस दौरान 2 जनवरी 2022 से लेकर 1 अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे। युवा मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का ये उत्तम अवसर होगा। चुनाव आयोग की ओर से युवाओं से इस प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग चुनाव आयोग विभिन्न कार्रवाई कर रहा है। इसके तहत वर्तमान मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने हेतू नोडल ऑफिसर की नियुक्ति 29 जून 2022 तक की गई है। वर्तमान मतदान केंद्रों का मूलभूत सुविधाओं सहित भौतिक सत्यापन 30 जून से 6 जुलाई तक किया गया है। 7 जुलाई को मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन होगा। 13 जुलाई तक इस प्रारूप पर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
इन आपत्ति और सुझाव पर 14 जुलाई को निर्णय लिया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आम जनता और अन्य से प्राप्त सुझाव पर विचार विमर्श करने हेतू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार प्रस्तावनाएं 15 जुलाई को तैयार होंगी। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावनाओं पर विचार विमर्श करने हेतू बैठक 16 व 18 जुलाई को बैठक होगी। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों के परामर्श अनुसार प्रस्तावनाओं पर 19 जुलाई को फैसला होगा। 20 और 21 जुलाई पर आयोग की ओर से मामले पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रशांत सरकैक का कहना है कि सभी जागरूक नागरिकों और राजनीतिक दलों से अपील की जाती है कि यदि वे मतदान केंद्रों के संशोधन या युक्तिकरण के संबंध में अपना कोई परामर्श प्रस्तुत करना चाहते हैं तो अपना अभ्यावेदन जिला निर्वाचन अधिकारी या संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष 13 जुलाई तक प्रस्तुत कर सकते हैं।















