वरिंदर मोहन को आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ सोलन इकाई की कमान

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को सोलन में हुई। इसमें विभिन्न विभागों से आए आउटसोर्स कर्मचारीयों ने भाग लिया । इस बैठक में सोलन इकाई की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें बिजली विभाग से वीरेंदर मोहन को प्रधान, स्वास्थ्य विभाग से रविकांत को महासचिव, नगर निगम सोलन से विकास चौटाला को उप प्रधान, जल शक्ति विभाग से राज कुमार को उप सचिव, बिजली विभाग से नवीन शर्मा को मीडिया प्रभारी और नगर निगम सोलन से पायल कुमारी को कोषाध्यक्ष सर्वसमति से निर्वाचित किया गया है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सोलन में जितने भी आउटसोर्स कर्मचारी हैं, उनको

संगठित किया जाएगा और राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

News Archives