DNN सोलन
सोलन के वार्ड नंबर 11 की सड़क में टाइलें बिछाने के कार्य पर सवाल खड़े हो गए है । स्थानीय लोग कार्य से खुश नही हैं। जिसके चलते उन्होंने इसकी शिकायत विधायक धनीराम शांडिल से की। शिकायत सुनते ही विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस बारे में बात की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह सड़क पर बिछाई जा रही टाइलें ठीक से नहीं लगाई जा रही है। गुणवत्ता में वह इतनी खराब प्रतीत हो रही है कि वह सड़क निर्माण के दौरान ही टूटने भी लग गई है। ठेकेदार पूरी सड़क में टाईलें नहीं बिछा रहा है जिसके चलते सड़क बहुत अधिक संकरी हो गई है। अगर किसी गाडी ने पास लेना हो तो वह भी नहीं ले पाएगा। जिसके चलते उन्होंने इस बात की शिकायत विधायक को की थी। उन्होंने मौके का मुआयना किया है। अब उन्हें उम्मीद है कि यह सड़क जल्द ठीक हो जाएगी।
वहीँ इस बारे में विधायक धनीराम शांडिल ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कार्य बिलकुल भी ठीक नहीं हो रहा है। गटके की जगह मिट्टी बिछाई जा रही है। ऐसे में यह सड़क अधिक देर नहीं टिक पाएगी। इस लिए उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि वह जो सड़क अभी तक बनाई गई है उसे वह उखाड़ें और ठेकेदार से फिर से बनवाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ठेकेदार को देखने के लिए को संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं गया है। अगर यहाँ अधिकारी को आता तो सड़क की यह दुर्दशा नहीं होती।















