DNN धर्मशाला
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य दल के कलाकारों ने कांगड़ा जिले में जनमंच कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए ने आज विशेष प्रचार अभियान के तहत नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचाचत पुन्दर, खेल, हाथीधार तथा कोटपलाहड़ी में कार्यक्रम आयोजित किये। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जन सरोकार को प्राथमिकता देते हुए जनमंच के रूप में नई पहल की है।
नाट्य दल ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनमंच के दौरान लोगों को जनमंच कार्यक्रम से अवगत करवाया एवं उन्हें घर-द्वार पर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं स्थाई समाधान की इस नई व्यवस्था की पूरी जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि 06 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भड़वार में आयोजित होने वाले जनमंच दिवस के मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया जाएगा तथा लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पडे़गें। इस दिन भूमिहीन पात्र लोगों की पहचान के अलावा इंतकाल के लम्बित मामलों का समाधान, जन्म एवं मृत्यु और एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाने बारे पर भी जानकारी दी गई।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अपने-अपने पंचायत सचिव के पास दर्ज करवाएं।
इस दौरान जनमंच की जानकारी के साथ-साथ गायक देश राज, कुशल, निकेश, अमरीक, राजेश कुमार हैप्पी, ज्योति, अमनदीप व अनुपमा शाही तबला मास्टर अजय कुमार, हा0मा0 सतीश कुमार ने नुक्कड़ नाटक के अलावा सरकार की उपलब्धियों तथा पहाड़ी लोेेक गीतों से लोगों का भरपूर मंनोरजंन किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पुन्दर की प्रधान सरला, खेल के प्रधान सुनील सिंह, हाथीधार की प्रधान सुगंधा महाजन तथा कोटपलाहड़ी की प्रधान लज्या देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।















