राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ओपीएस बहाली का प्रमाण दें कांग्रेस-महेंद्र भट्ट

Politics Solan Uttarakhand

DNN सोलन, 7 नवंबर :

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उत्तरांख की तर्ज इस बार हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। हिमाचल के मतदाता अब बारी-बारी की सरकार के मिथक को तोड़ देंगे। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बात का प्रमाण दे कि उसने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ओपीएस बहाली की है, क्योंकि कांग्रेस नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और हिमाचल में भी ओपीएस के मुद्दे पर कर्मचारियों को बरगला रहे हैं। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और वहां पर दो-दो सीटों से पराजित हुए नेता हिमाचल में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं।

Latest News