हिमाचल के लोग न करें उत्तराखंड की तहर गलती-रावत

Himachal News

DNN सोलन, 7 नवंबर :

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि वे हिमाचल को उत्तराखंड का बड़ा भाई मानते है। उन्होंने अपनेराजनैतिक जीवन की शुरूआत में हिमाचल के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार से बहुत कुद सिखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो गलती उत्तराखंड के लोगों ने की है वह इस बार हिमाचल के लोग नहीं करेंगे। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंनेकहा कि हिमाचल और सोलन के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बागी बड़ी संख्या में चुनाव मैदान में उतरे से और इसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मैनिफैस्टो पर अमल शुरू हो जाएगा। पहली ही कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाली और एक लाख नौकरियों की घोषणा की जाएगी।

Latest News