DNN सोलन
भाजपा की केंद्र सरकार के सफल चार वर्ष पूरे होने पर संपर्क से समर्थन चायल साल बेमिसाल प्रदेश में युवा मोर्चा बाइक रैली का आयोजन कर रही है। भाजयुमो सोलन मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा सोलन मंडल 12 जुलाई को बाइक रैली निकालेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरपूर समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाइक रैली को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रैली के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, विधानसभा चुनाव में सोलन से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद युवाओं का उत्साह बढ़ाएंगे। यह रैली सुबह 11 बजे रेस्ट हाउस से कोटलानाला चौक और उसके बाद बाईपास से वापिस रेस्ट हाउस में समाप्त होगी। रैली में ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।


















