मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 8.85 करोड़ के 30 मामलों को प्रदान की गई स्वीकृती

Kullu Others

DNN कुल्लू ब्यूरो

23 अक्तूबर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत अक्तूबर माह के दौरान कुल्लू जिला के युवाओं को उद्यमी बनाने से जुड़े 8.85 करोड़ रुपये के कुल 39 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस.के. पराशर ने कुल्लू में आयोजित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की 21वीं मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। पराशर ने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत जिला में मोटर वाहन मुरम्मत, कैफे-रेस्तरां, किरयाना, हार्डवेयर दुकानें जे.सी.बी., भवन निर्माण उपकरण से संबंधित मामले व हल्के मालवाहक वाहन पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि 39 नये स्वीकृत मामलों के अलावा पिछले स्वीकृत चार मामलों में लगभग 22.34 लाख रुपये का पुंजी अनुदान तथा दो मामलों में लगभग 40 हाजर रुपये का ब्याज अनुदान भी स्वीकृत किया गया।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2018 से क्रियान्वित की जा रही है और यह योजना अब सरकार की फ्लैगशिप योजना बन चुकी है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष की आयु के हिमाचली स्थायी निवासी युवक व युवतियों को 40 अपना रोजगार स्थापित करने के लिए 40 लाख के ऋण पर क्रमशः 25 व 30 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है जबकि विधवाओं के लिए 35 प्रतिशत पंजी अनुदान का प्रावधान है। योजना के तहत परियोजना की कुल लागत अधिकतम 60 लाख रुपये तक हो सकती है। एस.के.पराशर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की औपचारिकताओं को काफी सरल बनाया गया है। बैंकों द्वारा भी प्रायोजित मामलों में ऋण प्रणाली को सुगम बना दिया है। उन्होंने पढ़े-लिखे युवाओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उन्हें रोजगार मिलेगा, बल्कि वे दूसरों को भी रोजगार देने वाले बन सकेंगे।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक छिमे अंगमों ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अब स्वचालित ई. रिक्शा, हल्के मालवाहक वाहन, सौर ऊर्जा संचालित रिक्शा व मोबाईल फूड वैन को भी शामिल किया गया है और इन मामलों में परियोजना लागत 10 लाख रूपये तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस योजना को अब पूरी तरह से आॅनलाईन कर दिया गया है। अभ्यर्थी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अथवा आवेदन संबंधी समस्या के निवारण के लिए जिला उद्योग केन्द्र से सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक पामा छेरिंग, प्रबंधक प्रशासन राजेश शर्मा, प्रसार अधिकारी अभय सिंह गुलेरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News