DNN सोलन: मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि इस बार की राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता 26 व 27 नवंबर को सोलन में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल करेंगे। विनोद कुमार यहां रेस्ट हाउस सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विनोद कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता सोलन के ठोडो मैदान में होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
11 गेम्स होगी इस बार प्रतियोगिता में विनोद कुमार ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 11 गेम्स होगी। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, चैस, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, फुटबॉल ,टेनिस,जुडो और बास्केटबॉल शामिल है। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
नेशनल होगा गोवा में
विनोद कुमार ने बताया कि एचपी स्टेट मास्टर्स गेम्स में चयनित खिलाड़ी 8 से 13 फरवरी तक गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।