DNN परवाणू
आम लोग यदि जागरूक हो जाएं तो किसी भी अपराध को समाज से मिटाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है। यह बात परवाणू में महिला मंडल की सदस्यों की मुस्तैदी के बाद सच साबित होती दिखाई दे रही है । यहां पर अवैध शराब बेच रहे एक कारोबारी को महिला मंडल की सदस्यों ने पकड़वा कर एक नई मिसाल पेश की है। अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देसी अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा में बोतलें बरामद की हैं और आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला के परवाणू में गांव धग्गड व अम्बोटा की महिला मण्डल प्रधान ऋतु महिला मण्डल सदस्य वीना, योगिता शर्मा,आशा शर्मा, अरपना शर्मा आदि के साथ कपडें व जूतों की दूकान करने वाले सुभाष चन्द की सैक्टर-5 लोअर अम्बोटा परवाणू की दूकान में गई। तो वहां पर देखा कि दुकानदार अन्दर शराब की बोतलें लोगों को बेच रहा था। जिस पर इन सभी महिला मण्डल सदस्यों ने इक्ठ्ठे होकर दुकान के अन्दर देखा कि अन्दर काफी मात्रा में शराब की पेटियां रखी है । जिस पर इसकी सूचना पुलिस थाना परवाणू में दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान को चैक किया। तो दुकान में अलग-अलग किस्म की अंग्रेजी व देसी की कुल 217 बोतलें बरामद हुई। जोकि फार सेल हरियाणा व चण्डीगढ की पाई गई।
एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जागरूकता के चलते ही इस शराब के अवैध धंधे का भंडाफोड़ हो सका। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी इसी प्रकार से जागरूक होकर समाज में नशे की तस्करी कर रहे लोगों को लेकर सूचना पुलिस को दें ताकि पुलिस मुस्तैदी से ऐसे लोगों पर शिकंजा कर सके।















