मनाली में गोलीकांड से दो लोगों की मौत,महिला घायल

Crime Himachal News Others

DNN मनाली

24 जून। पर्यटन नगरी मनाली में हुए गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मोके में पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली के शुरु गांव में हिमालयन ओक होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी खत्म होने के बाद सुबह के समय होटल के भीतर गोली चलने की आवाज आई। होटल कर्मचारी आवाज सुनकर कमरे की ओर भागे। कमरे में पहुंचकर देखा तो दो लोगों को गोली लगी थी। जबकि एक महिला घायल अवस्था मे पड़ी थी। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस ने डीएसपी हेम राज वर्मा की अध्यक्षता में जांच शुरु कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं और होटल को सील कर दिया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

News Archives

Latest News