DNN मंडी
14 सितम्बर। सहायक अभियंता, जल शक्ति उपमंडल-एक, मंडी ने सूचित किया है कि भारी वर्षा के कारण उहल नदी का जल स्तर बढ़ने से पानी में गाद की मात्रा मानकों से अधिक है, जिसके कारण उहल नदी पर जल पकड़ने के लिए बनी ट्रैंच वेयर से गाद को हटाना जरूरी है तथा गाद को हटाकर सफाई का कार्य युद्व स्तर पर किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मंडी शहर में योजना के सुचारू रूप से चलने तक पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी ।
उन्होंने पेयजल उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे पानी का उपयोग अति आवश्यक कार्यो के लिए ही करके विभाग का सहयोग करें । उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जल आपूर्ति को पूरी तरह से बहाल कर दिया जायेगा ।















