डीएनएन मंडी
मंडी में जिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। महिला को मौत के घाट उतारने के लिए उसका गला रेता गया। मामला मंडी जिला के भरनाल पंचायत के नाला गैहरा गांव में सामने आया है। यहां एक महिला की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना का पता जब स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव गौशाला में बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय सविता देवी पत्नी भादर सिंह के रुप में हुई है। इस मौके पर एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद रहे। महिला के शव को मंडी के जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएम के गृह क्षेत्र खणी गांव से सरकाघाट में इसकी शादी हुई थी। फिलहाल अभी फॉरेंसिक टीम की सहायता से इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।















