DNN शिमला (रमेश वर्मा )
भाजपा हिमाचल प्रभारी मंगल पान्डे 28 जुलाई से तीन दिन के हिमाचल दौरे पर, लोकसभा चुनावो को लेकर संगठन को करेगे चुस्त दरुस्त, राष्टीय अध्यक्ष के दौरे की तैयरियों का भी लेंगे जायजा। कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी लोकसभा चुनावो को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनावो को लेकर हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे 28 जुलाई से हिमाचल दौरे पर आ रहे है । तीन दिन के दौरे के दौरान हिमाचल प्रभारी मंगल पांडे जहा पार्टी पधाधिकरियो के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे वही आगामी लोकसभा चुनावो को लेकर भी रणनीति तैयार करेगे । मंगल पण्डे 28 से 30 जुलाई तक हिमाचल में रहेगे। इस दौरान बीजेपी राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को ले कर भी पार्टी के पधाधिकरियो के साथ चर्चा करेगे । बीजेपी राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह अगस्त के पहले हफ्ते एक दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहे है हालाँकि अभी तक तिथि निर्धारित नही हुई है लेकिन चार या पांच अगस्त को शिमला आने का दौरा प्रस्तावित है ।
अमित शाह के दौरे को लेकर रविवार देर शाम पार्टी कार्यालय में बीजेपी पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक भी बुलाई गई थी जिसमे प्रदेश प्रभारी और राष्टीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर चर्चा की गई ।हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की 28 जुलाई को प्रभारी मंगल पांडे हिमाचल प्रवास पर आ रहे है वे अलग अलग बैठके करगे उसको लेकर बैठक में चर्चा की गई ।इसके अलावा राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह भी शिमला आ रहे है अभी तक तिथि निर्धारित नही है लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह आने की संभवना है।




















