बार- बार हो रहे भूस्खलन का पता लगायेंगे भू वैज्ञानिक,

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

13 सितंबर। भू वैज्ञानिकों की एक टीम इन दिनों नाहन क्षेत्र के दौरे पर है यह टीम उन स्थानों का दौरा कर रही है जहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है जिसके कारणों को इस टीम द्वारा तलाशा जा रहा है।मीडिया से बात करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया था कि भूस्खलन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए भू वैज्ञानिकों सर्वे करवाया जाए ताकि आवश्यक कदम इस दिशा में उठाए जाए सके जिसके बाद एक टीम नाहन में सर्वे करने पहुंची हुई है। उन्होंने कहा कि नाम क्षेत्र के तहत आने वाले कई ऐसे स्थान है जहां बार-बार भूस्खलन हो रहा है जिससे जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है वहीं कई मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस टीम द्वारा जो रिपोर्ट तैयार की जाएगी उस रिपोर्ट के आधार पर इन स्थानों पर विभाग द्वारा काम किया जाएगा ताकि भविष्य में यहां भूस्खलन ना हो।
जिला में कई ऐसे स्थान है जहां बरसात के दौरान बार बार भूस्खलन हो रहा है इससे जहां लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है वहीं विभाग को भी हर साल यहां लाखों रुपए का बजट खर्च करने पड़ता है ऐसे में यहाँ स्थाई समाधान करने की कोशिश की जा रही है।

News Archives

Latest News