बद्दी-बरोटीवाला में 5000 करोड़ का निवेश, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Baddi + Doon Others Politics Solan

Dnewsnetwork
बद्दी। वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बद्दी-बरोटीवाला औद्योगिक क्षेत्र में करीब 5000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। सरकार ने ढाई सौ से अधिक नए उद्योगों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से कुछ इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य जारी है।

यह जानकारी उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इन नई औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

गौरतलब है कि बद्दी-बरोटीवाला में फिलहाल लगभग 3,500 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। वर्तमान सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लगभग 250 नई इकाइयों को अनुमति दी है, जिनमें भारी निवेश प्रस्तावित है।

इनमें से करीब 150 इकाइयां पूर्ण रूप से नई हैं, जबकि 100 इकाइयां अपने उद्योगों का विस्तार (एक्सटेंशन) करने जा रही हैं। इस निवेश से प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

News Archives

Latest News