बदलना होगा कामकाज का ढंग: सुरेश कश्यप

Himachal News Others Politics

डीएनएन राजगढ सिरमौर
पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है इसके लिए सभी स्कारात्मक सहयोग दें। यहां उपमंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इससे पहले जो कुछ होता था अब बिल्कुल भी ऐसा नहीं चलेगा। अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें। लोनिवि की गिरती जा रही गुणवत्ता व सराहां सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ सामने आ रही अभद्रता को भी विधायक ने गंभीरता से लिया व अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

चुनावी नतीजों के बाद विधायक सुरेश कश्यप पहली बार अधिकारियों से रूबरू हुए। बीडीसी सभागार में हुई इस बैठक में सभी का परिचय हुआ। उसके बाद अधिकारियों ने विधायक को विभागीय गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार बदलने के बाद कामकाज का ढंग भी बदलना होगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, किसी भी तरह की टालमटोल व लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के चक्कर न कटवाकर उन्हें एक बार ही समस्त
औपचारिकताएं बताएं जिससे उन्हें समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विधायक ने कहा कि गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं होगा और यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोनिवि सड़कों पर टायरिंग का कार्य गर्मियों में ही करे। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग गर्मियों से पहले तैयारी शुरू कर दे जिससे जनता को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों से लंबित पड़े कार्यो व खाली पदों का ब्यौरा देने को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम एसडी नेगी, डीएसपी मीनाक्षी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष व बीडीसी अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री अनूप शर्मा, सुरेश ठाकुर, बीडियो मयंक नेगी, कृष्ण दत, तहसीलदार गुरमीत नेगी, विवेक नेगी, एसीएफ श्रेष्ठा नन्द, बीएमओ डॉ यशवंत सिंह, सुरेंद्र नेहरू, शिव कुमार, मदन सिंह, विवेक अरोड़ा, एक्सईएन महेश सिंघल, अरशद, जल्दी सिंह नेगी समेत कृषि, उद्यान, बाल विकास,शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

News Archives

Latest News