प्रदेश में नो हॉर्न प्लीज अभियान सराहनीय

Others Solan

डीएनएन सोलन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को सोलन में हुई। इस दौरान महासंघ के आगामी सत्र में होने वाले चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। वहीं महासंघ द्वारा चुनाव से पहले 17 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सरकार द्वारा प्रदेश में नो हॉर्न प्लीज अभियान चलाने के निर्णय को भी सराहनीय बताया। सदस्यों ने आग्रह किया कि यातायात नियमों की पालना से हम सुरक्षित सफर कर सकते हैं। सदस्यों ने प्रशासन से आग्रह किया कि व्यस्त सड़कों पर ओवर स्पीड पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला महासचिव टिक्कम ठाकुर, शहरी इकाई अध्यक्ष घनश्याम मेहता, सुभाष शर्मा, मनोरमा शर्मा, राम लाल वशिष्ठ, रविंद्र नेगी, जेएन बत्ता, चमन चौहान, सुनील सभ्रवाल, विवेक हांडा, राजेश शर्मा, परेश शर्मा, हरदेव सिंह, हुकम सिंह, दीपक शर्मा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News