प्रदेश की महत्वपूर्ण हस्तियों के नाम से वॉट्सऐप संदेश, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Crime Himachal News Shimla
DNN शिमला
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की  महत्वपूर्ण हस्तियों समेत कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से फर्जी वॉट्सऐप मेसेज आने की शिकायत मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर सेल (Cyber Crime Cell) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पता चला हैं कि कुछ अधिकारियों को एक अनजान नंबर से मेसेज आए जिनमें साइबर अपराधी अपनी पहचान किसी की महत्वपूर्ण हस्ती के रूप में बता रहा था। इसी तरह कुछ अधिकारियों को वॉट्सऐप पर मेसेज भेजे गए। हिमाचल प्रदेश पुलिस के एएसपी नरवीर राठौर ने कहा कि साइबर सेल ने इस संबंध में पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से यह अपील भी की है कि इस तरह के अनजान नंबर से आने वाले संदेशों को नजरअंदाज करें और पहचान की पुष्टि किए बिना किसी तरह की बातचीत न करें।
यह देखा गया है कि इस तरह के अपराधी अक्सर रुपयों की मांग करते हैं या फिर कई बार फोन पर आए ओटीपी बताने को कहते हैं। अगर ओटीपी दे दिया जाए तो वे बैंक खातों में सेंध लगाकर ठगी करते हैं।

News Archives

Latest News