पहाड़ियों सहित पर्यटन स्थलों में बर्फ़बारी जारी, मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की चेतावनी से प्रशासन सतर्क

Kullu Others
DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा दी गई अधिक बर्फ़बारी की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है। हालांकि सुबह के समय मनाली व लाहुल घाटी में बादलो के बीच हल्की धूप भी खिली लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट बदली ओर घाटी में घने बादल छा गए। पहाड़ियों में तो सुबह से ही बर्फ के फाहे गिर रहे थे लेकिन दोपहर बाद मनाली के पर्यटन स्थलों में भी बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। पहाड़ो  में बर्फ़बारी होने से घाटी में ठंड भी बढ़ गई है। मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फ के फाहे गिरते देख खासे उत्साहित हुए। सैलनियो ने पलचान व सोलंग की वादियों में बर्फ का आनंद उठाया।
रोहतांग के उस पार लाहुल में लगातार हो रही बर्फ़बारी से लोगो को दिक्कते बढ़ गई है। मौसम खराब रहने से हवाई सेवा भी शुरू नही हो  पाई है। बर्फ ले कारण लोग घरों से बाहर भी नही निकल पा रहे है तथा हवाई सेवा न मिलने से घाटी में कैद होकर रह गए है। इन परिस्थितियों में कोई अचानक बीमार हो जाता है तो उनका भगवान ही सहारा है। वीरवार को भी रोहतांग सहित लाहुल व मनाली की ऊंची चोटियों में बर्फ़बारी हो रही है जबकि घाटी में भी  बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए है। सुबह हल्की धूप के बीच सैलनियो ने पर्यटन स्थलों का रुख किया और बर्फ़ीली खेलो का आनंद उठाया। साथ ही दोपहर बाद बर्फ के फाहो का भी आनंद लिया। अधिकतर पर्यटक वाहन हालांकि सोलंगनाला नही पहुंव रहे है। पर्यटक वाहन सोलंग से 2 किमी पहले ब्यास पुल व नाग मन्दिर के पास रुक रहे है। प्रशासन ने सैलानियो को नेहरुकुण्ड सहित पलचान व सोलंग जाने की अनुमति दी है। मनाली एसडीएम रमन घरसँगी में बताया की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन मौसम की परिस्थितयों पर नजर रखे हुए है। सैलनियो को सोलंगनाला तक भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बर्फ बारी का दौर शुरू होने से सैलानियो को नेहरुकुण्ड तक ही जाने दिया जाएगा।

News Archives

Latest News