परवाणु में फिर चली गोली, लोगों ने लगाया जाम, स्थिति तनावपूर्ण

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन जिला के परवाणु में फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परवाणु पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है की गोली किसने और क्यों चलाई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन से भारी मात्रा में पुलिस बल परमाणु भेज दिया गया है। वही गोली चलने की वारदात के बाद परवाणु में लोगों ने रास्ता जाम कर दिया और इस घटना को यहां पर यूनियन के बीच चल रहे विवाद से जोड़ा जा रहा है। गोली चलने की घटना के बाद परमाणु में स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई है।
एएसपी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें इस विषय में सूचना मिली है। अभी ज्यादा जानकारी इस विषय में नहीं दे पाएंगे। उन्होंने यह कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोलन से परवाणू दी गई है।

परवाणू में गोली चलने की सूचना के बाद इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा व उनके समर्थक कसौली चौक पर पहुंचे और सड़क पर ट्रक लगाकर यातायात जाम कर दिया। वहीं बाबा समर्थकों का आरोप है कि यह फायरिंग उनके विरोधी गुट के लोगों ने की है।

News Archives

Latest News