DNN बिलासपुर
1 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत घुमारवीं में निशुल्क नेत्र जाँच एवम सामान्य स्वास्थ्य जाँच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अध्यक्ष, रोटरी कल्ब, अनिल शर्मा, विशेष मुख्यातिथि के रूप से उपस्थित हुए।
शिविर में नेत्र जाँच के उपरांत जरुरतमन्दो को निशुल्क ऐनकें एवं दवाइयाँ भी वितरित की गई।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर योग राज धीमान ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा सतर्क रहे, नशा करके वाहन न चलायें, भार क्षमता से ज्यादा वाहन में अधिक भार न उठायें, वाहन का बीमा, पासिंग समय पर करवाएं, कार चलाते समय शीट बैल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें एवं समय-समय पर अपने वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाते रहे। 
अध्यक्ष, रोटरी कल्ब, अनिल शर्मा, ने सभी उपस्थित वाहन चालकों से आग्रह किया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर के द्वारा दिए गए सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सन्देश को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर सभी उपस्थित वाहन चालकों, वाहन स्वामियों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रचार सामाग्री भी वितरित की गई।
इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं डा0 अभिनीत शर्मा, अपनी मेडिकल टीम सहित डॉ. अमित शर्मा, डॉ. पारस, डॉ. संजीव कुमार, बस आपरेटर यूनियन के प्रधान, राजेश पटियाल, बलजीत कश्यप, अड्डा इंचार्ज, हिमाचल पथ परिवहन निगम, घुमारवीं, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारियों तथा 120 के लगभग वाहन चालकों (बस,ट्रक,टैक्सी) ने भाग लिया।















