निजी बस दुर्घटनाग्रस्त 5 घायल

Crime Himachal News

डीएनएन चंबा 

नए साल के पहले दिन ही चंबा में बस हादसा हो गया। इसमें 5 लोग घायल हुए। चंबा से रठियार जा रही एक निजी बस शीतलपुल के पास लुढ़कते हुए रावी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार संबंधित बस रूट पर नहीं थी, लिहाजा बस में यात्री भी नहीं थे। लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे में चालक-परिचालक सहित 5 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए चंबा अस्पताल भेजा जा रहा है। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शीतला पुल के पास पेश आया। मामले में अधिक जानकारी आना अभी शेष है।

News Archives

Latest News