डीएनएन नालागढ़
सोलन के नालागढ़ में पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी घटना टल गई। नालागढ़ रोपड़ रोड पर चौंकरवाला में चोर एटीएम तोड़ रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम की नजर उन पर पड़ गई। गिरोह के सदस्य पुलिस देखकर मौके से फरार हो गए, लेकिन एक आरोपी पुलिस केहत्थे चढ़ गया। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले भी 4 एटीएम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिला पुलिस बददी के एस पी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि देर रात नालागढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान चोकीवाला में एटीएम को कुछ लोगो द्वारा लोहे की रॉड से एटीएम का ताला खोलता पाया । ओर पुलिस को देखते ही भागने लगे पुलिस ने भाग कर एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है एटीएम ने 176400के करीव कैश था ।















