DNN कंडाघाट
26 नवंबर। नवगगठित नगर पंचायत कंडाघाट हेतु राज्यपाल द्वारा हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 के अंतर्गत उपमंडलाधिकारी नागरिक कंडाघाट को नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यो के निष्पादन हेतु प्रशासक नियुक्त किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कंडाघाट की कमेटी के चुनाव होने तक या अधिकतम 6 माह नगर पंचायत कंडाघाट से सम्बंधित जो भी कार्य होंगे उस की बागडोर उपमंडलाधिकारी नागरिक कंडाघाट के हाथों में होगी।
इसी तरह नगर पंचायत नेरवा , नगर पंचायत चिडगांव , नगर पंचायत आनी, नगर पंचायत निरमंड, नगर पंचायत अम्ब हेतु भी क्रमश: उपमंडलाधिकारी नागरिक चौपाल, तहसीलदार चिड़गांव, उपमंडलाधिकारी नागरिक आनी, तहसीलदार निरमंड तथा उपमंडलाधिकारी नागरिक अम्ब को भी प्रशासक नियुक्त किया गया है।

















