डीडीयू अस्पताल शिमला में कोरोना संक्रमित महिला ने फंदा लगा कि आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime Others Shimla

शिमला ब्यूरो

23 सितंबर। डीडीयू अस्पताल शिमला में चौपाल की रहने वाली कोरोना संक्रमित महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है और हर एक पहलू की जानकारी ले रही है। जानकारी के अनुसार महिला चौपाल की रहने वाली है और कोरोना संक्रमित होने पर महिला को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। कुछ दिन पहले महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा है फिलहाल इसका अभी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रशासन के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News