डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Nalagarh Others

Dnewsnetwork
उद्योग विभाग द्वारा  NABCONS के सहयोग से बीडीओ कार्यालय नालागढ़ में डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस ब्रांडिंग टूल्स तथा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला की अध्यक्षता सदस्य सचिव विनीत कुमार तथा खंड विकास अधिकारी नालागढ़ अरविंद कुमार ने की।
कार्यशाला में वक्ताओं ने डिजिटल युग में व्यवसायों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों, प्रभावी ब्रांडिंग तकनीकों तथा  GeM पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को ऑनलाइन व्यापारिक उपस्थिति सुदृढ़ करने, ब्रांड पहचान विकसित करने तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से बाज़ार तक पहुंच बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।  GeM पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पादों एवं सेवाओं की सूचीकरण प्रक्रिया तथा सरकारी खरीद में भागीदारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।
कार्यशाला में कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी ने विभिन्न विषयों पर सक्रिय रूप से चर्चा में हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने व्यवसाय को डिजिटल माध्यमों से आगे बढ़ाने एवं नए बाजार अवसरों का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।

News Archives

Latest News