ट्रासपोर्ट नगर निर्माण पर नई सरकार से उम्मीद

Others Solan

डीएनएन सोलन
प्रदेश के सबसे विकसित शहरों में शुमार सोलन में प्रस्तावित ट्रासपोर्ट नगर न बनने से शहरवासियों को आज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों को अब नई सरकार से उम्मीद जगी है कि यहां ट्रांसपोर्ट नगर बनने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मौजूदा समय में शहर की मुख्य सड़कों पर सैकड़ों माल गाडि़यां, जिनमें ट्रक, टिप्पर, पिकअप, छोटा हाथी आदि पार्क रहते हैं। इससे ट्रैफिक की समस्या मुंह बाए खड़ी हो रही है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद की पहल से कथेड़ में ट्रासपोर्ट नगर के लिए 18 बीघा सरकारी जमीन का अधिग्रहण किया गया है लेकिन सरकारी उपेक्षा के चलते इसको मंजूरी नहीं मिल सकी है। शहर के नजदीक ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण होगा, तो सोलन में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इससे शहर को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने में भी मदद मिलेगी। योजना के तहत ट्रासपोर्ट नगर में सैकडों छोटे-बड़े माल वाहक वाहनों को पार्क करने की सुविधा की व्यवस्था प्रस्तावित है।

 

News Archives

Latest News