ट्रक व बाइक भिड़ंत में 2 की मौत

Crime Nalagarh
DNN नालागढ़
नालागढ़ के जोगों में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह कुचल दिया। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को इलाज के लिए पी.जी.आई. ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि जोगों के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक की पी.जी.आई उपचार के लिए ले जाते समय मौत हुई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अगामी तफ्तीश जारी है।

News Archives

Latest News