DNN सोलन
सरस्वती निकेतन सीसे स्कूल नालवा-कसौली में जूनियर सेक्शन की कक्षाओं के बच्चों के लिए प्रयास 2018 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी, केजी, पहली व दूसरी कक्षाअों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बतौर मुख्याितिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छाेटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छोटे बच्चो नें वेलकम सॉन्ग पर डांस प्रस्तुत किया। इसके अलावा लड़कों ने डंबल व लड़कियों ने लेजियम की प्रस्तुति से भी माैजूद लोगों का खूब मनोंरंजन किया।
नन्ही बच्चियों के रिंग डांस से भी बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। छोटे बच्चों की रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें दूसरी क्लास की रिदिमा पहले, जानवी वशिष्ठ दूसरे व दिविजा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि हर वर्ष स्कूल में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों की हर प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों व रेस प्रतियोगिता के विजेताओें को प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने मेडल से सम्मानित किया।















