DNN सोलन
ओच्छघाट- सुलतानपुर रोड पर एक ट्रक व मोटर साइकिल की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों में एक बीटेक व दूसरा होटल मैनेजमेंट का छात्र था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पुलिस ने पाया है कि बाइक पर युवक साहिल व आशीष जिरो प्वाइंट की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक की चालक साइड से बाइक टकरा गई। जिसके कारण युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एस.पी. मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















